- Get link
- X
- Other Apps
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ-2026 का भव्य आयोजन -नव प्रवेशित स्नातकोत्तर एवं पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के स्वागत की तैयारी पूरी मोतिहारी, 15 सितंबर। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा छात्र सुविधाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 16 सितंबर 2026, बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे महात्मा गांधी ऑडिटोरियम, राजा बाजार, मोतिहारी में होगा। इसमें स्नातकोत्तर कार्यक्रमों तथा पांच वर्षीय एकीकृत स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नव प्रवेशित विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दीक्षारंभ समारोह को उद्घाटन सत्र, तकनीकी सत्र एवं समापन सत्र में विभाजित किया गया है। समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा संबंधित समितियों के सदस्य नवागत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। शुभारम्भ की औपचारिकता के बाद अकादमिक म...