मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण के अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी खिलाड़ी शिवम कुमार का चयन भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा अंडर-23 कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के सचिव अप्पु कुमार ने बताया कि शिवम ने पहला राष्ट्रीय कांस्य पदक वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में फॉयल एकल स्पर्धा में हासिल किया था।
इतना ही नहीं उसी वर्ष सीनियर आयुवर्ग में भी फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में फॉयल एकल स्पर्धा रजत पदक एवं फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। एवं उसी वर्ष भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा उत्तराखण्ड में आयोजित नेशनल गेम्स में तलवारबाजी के फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। जिसके आधार पर शिवम कुमार को बिहार सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत समाहरणालय, सीतामढ़ी में नियुक्ति किया।
शिवम ने वर्ष 2024 में अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी संघ के द्वारा थाईलैंड में आयोजित एफ आई ई फॉयल वर्ल्ड कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
शिवम कुमार बिहार सरकार के निर्देशानुसार भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केन्द्र एन सी ओ ई, छत्रपति शाम्भाजीनगर, महाराष्ट्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। वह हरसिद्धि के हेमतपुर टिकुलिया निवासी मृत्युजंय कुमार एवं गुड्डी देवी का पुत्र है।
शिवम के अंडर-23 कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में चयन होने पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन, जिला तलवारबाजी संघ के मुख्य संरक्षक ई शशिभूषण राय, उप मुख्य संरक्षक सह उपमहापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, प्रधान संरक्षक रंजीत श्रीवास्तव, संरक्षक विजय कुमार सिंह, शुभम कुमार, अध्यक्ष जीवेश सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युजंय कुमार, अखिलेश कुमार, सचिव अप्पू कुमार, संयुक्त सचिव सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सदस्य कुमार सत्यम, अमित कुमार, सुधाकर कुमार सिंह, अनुराग कुमार, मृत्युंजय कुमार, मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद हेदैतुल्लाह, सज्जन यादव, श्वेतांजली एवं सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों आदि ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
- अप्पू कुमार,
सचिव,
Comments