महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ-2026 का भव्य आयोजन
-नव प्रवेशित स्नातकोत्तर एवं पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के स्वागत की तैयारी पूरी
मोतिहारी, 15 सितंबर। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा छात्र सुविधाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 16 सितंबर 2026, बुधवार को किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे महात्मा गांधी ऑडिटोरियम, राजा बाजार, मोतिहारी में होगा। इसमें स्नातकोत्तर कार्यक्रमों तथा पांच वर्षीय एकीकृत स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नव प्रवेशित विद्यार्थी शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दीक्षारंभ समारोह को उद्घाटन सत्र, तकनीकी सत्र एवं समापन सत्र में विभाजित किया गया है। समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा संबंधित समितियों के सदस्य नवागत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
शुभारम्भ की औपचारिकता के बाद अकादमिक मामलों के निदेशक प्रो. बृजेश पांडेय द्वारा स्वागत संबोधन एवं उद्घाटन रिमार्क प्रस्तुत किए जाएंगे।
बाह्य अतिथियों का उद्बोधन होगा। माननीय कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव का उद्घाटन समारोह में अध्यक्षीय संबोधन होगा।।
तकनीकी सत्र में विद्यार्थियों को मिलेगी विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण जानकारी
प्रातः 11:15 बजे से दीक्षारंभ-2026 का तकनीकी सत्र प्रारंभ होगा। इस सत्र में विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक पदाधिकारी नवागत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों, सुविधाओं एवं छात्र जीवन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।
प्रॉक्टर प्रो. प्रसून दत्त सिंह द्वारा विद्यार्थियों के अनुशासन, परिसर में आचरण, एंटी-रैगिंग उपायों तथा विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करने संबोधन होगा।
प्रोवोस्ट प्रो. प्रणवीर सिंह विद्यार्थियों को छात्रावास व्यवस्था, आवास संबंधी नियमों, छात्रावास आवंटन, रहने की प्रक्रिया एवं अनुशासन से संबंधित जानकारी देंगे।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ए. पाल द्वारा छात्र कल्याण गतिविधियों, विश्वविद्यालय में उपलब्ध छात्र सुविधाओं, छात्रवृत्ति तथा शिकायत निवारण की उचित प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
पुस्तकालय प्रभारी प्रो. रंजीत कुमार चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तकालय के नियमों, पुस्तकों के निर्गमन एवं वापसी की प्रक्रिया तथा पुस्तकालय उपयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
एल्युमनी सेल के समन्वयक प्रो. रफीक उल इस्लाम द्वारा संबोधन किया जाएगा। वे पूर्व छात्र संघ की सदस्यता, उसके लाभ, संगठन के विस्तार तथा विश्वविद्यालय के विकास में पूर्व विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।
परीक्षा नियंत्रक श्री सच्चिदानंद सिंह विद्यार्थियों को परीक्षा संचालन, मूल्यांकन प्रणाली, उत्तीर्ण होने के मानदंड तथा अगले स्तर पर प्रोन्नति संबंधी नियमों की जानकारी दी जाएगी।
इसके पश्चात वित्त अधिकारी प्रो. पंकज कुमार सिंह विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने, शुल्क वापसी, छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप जारी होने तथा आकस्मिक अनुदान के उपयोग से संबंधित जानकारी देंगे।
प्रशासनिक अधिकारी प्रो. अतुल कुमार शरण विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, कार्यप्रवाह, प्रोटोकॉल तथा पदानुक्रम से विद्यार्थियों को अवगत कराएंगे।
विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्रा विद्यार्थियों को खेलकूद एवं एथलेटिक सुविधाओं, विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों तथा नियमित खेल आयोजनों के बारे में जानकारी देंगे।
छात्र परामर्शदाता डॉ. शशि प्रभा का संबोधन होगा। वे विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, परामर्श सेवाओं एवं विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य तथा फिटनेस संबंधी पहलों पर चर्चा करेंगी।
सिस्टम एनालिस्ट श्री आदित्य चंद्रा समर्थ-सक्षम शैक्षणिक वातावरण, विश्वविद्यालय की आईटी सुविधाओं तथा डिजिटल शैक्षणिक सेवाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
तकनीकी सत्र का अंतिम संबोधन जनसंपर्क प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. श्याम नंदन द्वारा किया जाएगा। वे विश्वविद्यालय की प्रिंट एवं सोशल मीडिया उपस्थिति, आधिकारिक फेसबुक, यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म तथा विश्वविद्यालय की गतिविधियों से जुड़ने के माध्यमों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देंगे।
दीक्षारंभ-2026 के समापन सत्र की शुरुआत दोपहर 12:39 बजे होगी। जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी प्रदान की जाएगी। अकादमिक मामलों के एसोसिएट निदेशक डॉ. शुभम कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा।
दीक्षारम्भ के सफल आयोजन हेतु समितियों का गठन-
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम के सुचारु, कुशल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार दीक्षारंभ-2026 का आयोजन 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को प्रातः 10 बजे महात्मा गांधी सभागार, मोतिहारी, जिला-पूर्वी चंपारण, बिहार में किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समग्र आयोजन एवं समन्वय समिति, मंच प्रबंधन, बैनर-पोस्टर एवं सजावट समिति, जलपान समिति, बैठने की व्यवस्था एवं सभागार प्रबंधन समिति, कार्यक्रम संचालन समिति, अनुशासन समिति, मीडिया प्रबंधन एवं कवरेज समिति तथा प्रोटोकॉल एवं स्थानीय प्रशासन से समन्वय समिति का गठन किया गया है।
समग्र आयोजन एवं समन्वय समिति
समग्र आयोजन एवं समन्वय समिति में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, विभिन्न स्कूलों के अधिष्ठाता, निदेशक, शैक्षणिक मामले तथा सह निदेशक, शैक्षणिक मामले को शामिल किया गया है। यह समिति कार्यक्रम के समग्र समन्वय एवं आयोजन की जिम्मेदारी संभालेगी।
मंच प्रबंधन एवं सजावट समिति
मंच प्रबंधन, बैनर-पोस्टर एवं सजावट समिति के समन्वयक वाणिज्य विभाग के प्रो. सुब्रत रॉय बनाए गए हैं। समिति में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. नरेंद्र सिंह, प्राणी विज्ञान विभाग के डॉ. कुंदन किशोर राजक, समाजशास्त्र विभाग के डॉ. मृत्त्युंजय कुमार यादवेंदु, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की डॉ. स्वाति मनोहर तथा हिंदी विभाग के डॉ. गोविंद प्रसाद वर्मा को सदस्य बनाया गया है।
जलपान समिति
जलपान समिति के समन्वयक वाणिज्य विभाग के प्रो. शिरीष मिश्रा होंगे। समिति में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. शतरुद्र प्रकाश सिंह, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. राकेश पांडेय, अंग्रेजी विभाग के डॉ. उमेश पात्रा, वाणिज्य विभाग के डॉ. अवनीश कुमार तथा हिंदी विभाग की डॉ. आशा मीना को शामिल किया गया है।
बैठने की व्यवस्था एवं सभागार प्रबंधन
बैठने की व्यवस्था एवं सभागार प्रबंधन समिति के समन्वयक प्रबंधन विज्ञान विभाग के प्रो. सरोज रंजन होंगे। समिति में प्रबंधन विज्ञान विभाग के डॉ. शिवेंद्र सिंह, प्राणी विज्ञान विभाग के डॉ. श्याम बाबू प्रसाद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. अखिलेश कुमार सिंह तथा भौतिकी विभाग के डॉ. नीलाभ श्रीवास्तव सदस्य होंगे।
कार्यक्रम संचालन समिति
कार्यक्रम संचालन समिति के समन्वयक अंग्रेजी विभाग के प्रो. बिमलेश कुमार सिंह बनाए गए हैं। समिति में शैक्षणिक अध्ययन विभाग के डॉ. मुकेश कुमार, हिंदी विभाग की डॉ. गरिमा तिवारी, समाज कार्य विभाग के डॉ. अनुपम वर्मा तथा समाजशास्त्र विभाग की डॉ. स्वेता को सदस्य बनाया गया है।
अनुशासन, मीडिया एवं प्रशासनिक समन्वय
कार्यालय आदेश के अनुसार कार्यक्रम में अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपी गई है। मीडिया प्रबंधन एवं कवरेज का दायित्व जनसंपर्क प्रकोष्ठ को दिया गया है। वहीं, प्रोटोकॉल एवं स्थानीय प्रशासन से समन्वय की जिम्मेदारी ओएसडी (प्रशासन) कार्यालय को सौंपी गई है।
Comments