Skip to main content

Posts

पूर्वी चंपारण जिले के निजी विद्यालयों के सम्बन्ध जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, मनमानी पर लगेगा लगाम.

पूर्वी चंपारण जिले के निजी विद्यालयों के सम्बन्ध जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी मितव्ययी, गुणवत्तापूर्ण एवं सर्व सुलभ शिक्षा व्यवस्था का निर्माण लोक कल्याणकारी प्रशासन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्यों में से एक है। हाल के दिनों में समाचार पत्रों, पालकों की शिकायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यह स्थापित किया गया है कि पूर्वी चंपारण जिले के निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से शुल्क के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक सामग्रियों की भी अत्यधिक कीमत वसूली की जा रही है।  इन निजी स्कूलों के संचालकों द्वारा पुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग, जूते, कॉपियां आदि अत्यधिक महंगी कीमत पर बेची जा रही हैं तथा अभिभावकों को केवल निर्धारित दुकानों से ही सामान खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है, जिससे उन्हें खुले बाजार से सस्ती चीजें खरीदने की स्वतंत्रता नहीं मिल पाती है। इस एकाधिकारी प्रवृत्ति के कारण विशेष रूप से गरीब वर्ग के पालकों पर अनुचित और भारी आर्थिक खर्च का बोझ पड़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अत्यन्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त सूचनाओं से...

गन्ना किसान संगोष्ठी सह क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजित

गन्ना मंत्री ने आधुनिक गन्ना खेती को बढ़ावा देने पर दिया बल, कहा कि गन्ना राज्य की महत्वपूर्ण नगदी फसल आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को गन्ना किसान संगोष्ठी सह क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन पूर्वी चंपारण  (मोतिहारी) जिला अंतर्गत पहाड़पुर प्रखंड अंतर्गत कोटवा पंचायत के लखानीपुर सेंटर बथुआहा काटा, गोविंदगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार, माननीय विधायक गोविंदगंज श्री राजू तिवारी , माननीय विधायक सुगौली श्री राजेश कुमार , संयुक्त इंखायुक्त श्री जय प्रकाश नारायण सिंह ने की। माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गन्ना विभाग के द्वारा आधुनिक तरीके से गन्ना की खेती को प्रचारित एवं प्रत्तारित करने के लिए विभिन्न स्तर पर किसानों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। गन्ना राज्य का एक महत्वपूर्ण नगदी एवं वाणिज्यिक फसल है। कृषि आधारित उद्योगों में गन्ना आधारित चीनी उद्योग का एक महत्वपूर्ण स्थान है। गन्ना आधारित उद्योग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के आय में बढ़ोत्तरी संभव है। इन उद्योगों में ...

स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंशी सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी आयोजन की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य डॉ०  प्रो ममता रानी मैम उपस्थित रही। ममता रानी मैम ने कहा कि राष्ट्रीय पुनः निर्माण में युवाओं का भूमिकानवाचार और तकनीकी विकास: युवा डिजिटल अर्थव्यवस्था, AI, अंतरिक्ष अन्वेषण (जैसे चंद्रयान-3), कोडिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं. सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत: वे लैंगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक आंदोलनों जैसे मुद्दों पर आवाज उठाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं. अर्थव्यवस्था में योगदान: नई नौकरियाँ पैदा करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका अहम है. राज्य विश्वविद्यालय प्रो अमित कश्यप ने कहा कि अवसर प्रदान करना: सरकार राष्ट्रीय युवा नीति (2014) के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अवसर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती है. कौशल विकास: युवाओं को रोजगार...

राष्ट्रीय युवा दिवस पर महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजित

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिषद, महाविद्यालयीन छात्र कार्य इकाई, मोतिहारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। संगोष्ठी का विषय “वैश्वीकरण के युग में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता” रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने की। उन्होंने आभासी माध्यम से संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।  कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रशून दत्त सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा स्वामी विवेकानंद की संघर्षपूर्ण जीवन-यात्रा और भारत की छवि को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक चिंतक एवं प्रांत प्रचारक श्रीमान रविशंकर जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में स्वामी विवेकानंद के विचारों की समकालीन समाज और युवाओं के लिए प्रासंगिकता को गहराई से रेखांकित किया। कार्यक्रम में ...

रविवार को मोतिहारी की इन इलाकों की बिजली रहेगी गुल

यदि आपकी जिंदगी बिजली से चक्का चंद रहती है तो यह न्यूज़ आपके लिए है विद्युत विभाग के एसडीओ के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार 132/33केवी मोतिहारी ग्रिड में आवश्यक शीतकालीन संपोषण कार्य हेतु दिनांक 04.01.26 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर दो (2PM) बजे तक सभी 33 KV लाइनों से विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी. इस शीतकालीन संपोषण कार्य से प्रभावित होने वाले क्षेत्र : - इस कार्य से प्रभावित क्षेत्रों में सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट, कोर्ट कैंपस, पुलिस लाइन, केंद्रीय कारा, जज कॉलोनी, पॉलीटेक्निक, बलुआ चौक, राजा बाजार, रघुनाथपुर, बालगंगा, कचहरी चौक, सदर अस्पताल, रेड क्रॉस, श्रीकृष्ण नगर, अगरवा, बेलबनवा, टाऊन थाना, चरखा पार्क, पटेल चौक, BSNL, बापुधाम रेलवे स्टेशन, चांदमारी, आजाद नगर, अंबिका नगर, MS college, मीना बाजार, छतौनी, जानपुल, मिशन चौक, पानी टंकी मेन रोड के साथ साथ तुरकौलिया प्रखंड, बंजरिया प्रखंड, कोटवा प्रखंड, पिपराकोठी प्रखंड और मोतिहारी प्रखंड

इस वैरायटी के पपीता की खेती से मात्र छः महीने में हो जाएंगे मालामाल।

चम्पारण के भूतपूर्व सैनिक ने पपीता की खेती में बुलंदी का झंडा गाड़ा.  पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी प्रखंड अंतर्गत सूर्यपुर पंचायत के पडौलिया गांव के रहने वाले भारतीय सेना से रिटायर्ड फौजी सह युवा किसान राजेश कुमार परंपरागत खेती से इतर पपीता की खेती कर रहें है. इस खेती के लिए उन्होंने अपने खून पसीने से भूमि को इस तरह से सिंचित किया है कि पपीता का बंपर उत्पादन हो रहा है. आज स्थिति यह है कि नौकरी के पीछे भागने वाले युवा भी किसान राजेश कुमार से मिलकर पपीता की खेती के गुर सीख रहें है. सेना से रिटायर्ड होने के बाद, खेती-बाड़ी का निर्णय  किसान राजेश कुमार बताते हैं कि शुरू से ही खेती-बाड़ी में उनकी रूचि रही है. भारतीय सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने खेती-बाड़ी करने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया. उसमें भी परंपरागत खेती से इतर पपीता की खेती का फैसला लेना इतना आसान नहीं था. बावजूद इसके उन्होंने पपीता की खेती की और पूर्वी चंपारण में अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया. जिला उद्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र से मिली सहायता  किसान राजेश कुमार कहते हैं कि पपीता की खेती के लिए जिला...

एकदिवसीय जाॅब कैंप सह करियर मार्गदर्शन कैंप होगा आयोजित

मोतिहारी। जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण, जिला नियोजनालय के कैंपस में दिनांक - 20.06.2025 को प्रातः 11:00 बजे एक दिवसीय जॉब कैंप सह  कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.  इस जॉब कैम्प में CIEL HR SERVICES LIMITED द्वारा भाग लिया जाएगा और अभ्यर्थियों का चयन मशीन ऑपरेटर/हेल्पर पद के लिए किया जाएगा.  विभिन्न पदों के लिए योग्यता 10 वीं, 12वीं, आई टी आई,एवं डिप्लोमा पास आवश्यक है, उम्र पुरुष 18-35 वर्ष निर्धारित है. जॉब का कार्यस्थल दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु एवं हरियाणा में होगा और मानदेय 16000 से 22000 CTC निर्धारित किया गया है. साथ ही साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी जैसे आवास, इनसेंटिव,पीएफ,मेडिकल, बोनस, ग्रैजुएटी. इस जॉब कैंप मे कुल - 150 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। अभ्यर्थी अपने रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के  कैंपस में रोजगार कैम्प में प्रातः 11:00 उपस्थित हो सकते हैं।

एक दिवसीय सत्संग.....

श्री आशारामायण श्री आशारामायण पाठ (Shri Asharamayan Path) Shri Asharamayan Path गुरु चरण रज शीष धरि, हृदय रूप विचार । श्री आशारामायण कहौं, वेदांत को सार ।। धर्म कामार्थ मोक्ष दे, रोग शोक संहार । भजे जो भक्ति भाव से, शीघ्र हो बेड़ा पार । । भारत सिंधु नदी बखानी, नवाब जिले में गाँव बेराणी । रहते एक सेठ गुण खानि, नाम थाऊमल सिरुमलानी ।। आज्ञा में रहती मंगीबा, पतिपरायण नाम मंगीबा । चैत वद छः* उन्नीस चौरानवे, आसुमल अवतरित आँगने ।। माँ मन में उमड़ा सुख सागर, द्वार पै आया एक सौदागर । लाया एक अति सुंदर झूला, देख पिता मन हर्ष से फूला ।। सभी चकित ईश्वर की माया, उचित समय पर कैसे आया । ईश्वर की ये लीला भारी, बालक है कोई चमत्कारी ।। हरिॐ हरिॐ हरिॐ हरिॐ हरिॐ हरिॐ हरिॐ हरिॐ । संत सेवा औ’ श्रुति श्रवण, मात पिता उपकारी । धर्म पुरुष जन्मा कोई, पुण्यों का फल भारी || सूरत थी बालक की सलोनी, आते ही कर दी अनहोनी । समाज में थी मान्यता जैसी, प्रचलित एक कहावत ऐसी ।। तीन बहन के बाद जो आता, पुत्र वह त्रेखण कहलाता । होता अशुभ अमंगलकारी, दरिद्रता लाता है भारी ।। विपरीत किंतु दिया दिखायी, घर में जैसे लक्ष्मी आयी । तिरल...

नेपाल के बारा जिला स्थित गढ़ीमाई दर्शन... विश्व प्रसिद्ध यह मेला पशु बलि के लिए प्रसिद्ध है.

नेपाल। नेपाल के  बारा जिला स्थित गढ़ीमाई धाम पूरे विश्व में पशु बलि के लिए प्रसिद्ध है. प्रत्येक पांच साल पर लगने वाले इस स्थानीय ग्रामीण मेला को देखना, इसके आध्यात्मिक पहलू, धार्मिक श्रद्धा, स्थानीय विधि व्यवहार आदि को निकट से जानना, समझना, महसूस करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.  मेला में शामिल होना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य का विषय है क्योंकि इस मंदिर के लगभग 10 किलोमीटर रेडियस में हर जगह आपको एक जैसे ही स्थिति दिखेगी. आप कुछ देर के लिए यह समझ नहीं पाएंगे कि आप मंदिर की किस दिशा में है और आपको किस दिशा में जाना है.  हरगांव हर मोहल्ले में एक बड़ा भारी हुजूम चलता हुआ दिखेगा. जिससे 4-5 किलोमीटर पहले से ही आपको आभास होगा कि मंदिर अगल-बगल में ही है लेकिन ऐसा नहीं है. क्या आभास मिर्ग-मरीचिका की तरह है. स्थानीय लोगों की माने तो गढ़ीमाई से मांगे गए मनोकामना के पूरी होने के बाद लोग कबूतर गौ माता के प्रांगण में उड़ाते हैं, बकरा अथवा भैंस की बलि चढ़ाते हैं और खून माता को समर्पित करते हैं.  यहां चारों तरफ बकरे की बली (झटका) देते ...

बिहार के चौथे कृषि रोड मैप लॉन्च. राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत के सपना को पूरा करने में बिहार का योगदान बहुत महत्वपूर्ण

बिहार के चौथे कृषि रोड मैप लॉन्च. राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत के सपना को पूरा करने में बिहार का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रिपोर्ट : नकुल कुमार  पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना में बिहार का चौथा कृषि रोड मैप (2023-2028) लॉन्च किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने में बिहार का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि कृषि बिहार की लोक-संस्कृति का एक अहम हिस्सा है. बटोहिया और बिदेसिया से लेकर कटनी और रोपनी गीतों तक की बिहार की लोक-संस्कृति और साहित्य की यात्रा ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है. कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था का आधार है। कृषि और संबद्ध क्षेत्र में न केवल राज्य का लगभग आधा कार्यबल लगा हुआ है बल्कि  राज्य GDP में भी इसका अहम योगदान है. इस प्रदेश की उन्नति के लिए कृषि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है. बिहार के किसान भाई-बहन खेती में नए-नए प्रयोगों को आजमाने और अपनाने के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एक अर्थशास्त्री ने नालंदा के किसानों को “greater than scientists” कहा था. य...

बीरगंज में होगा मोतिहारी-बीरगंज व्यावसायिक मैत्री बैठक. तराई क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि बढ़ाने पर होगा जोर

 www.ntcnewsmedia.com पूर्वी चम्पारण। मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अपने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इस वर्ष एक अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन आगामी 24 सितंबर 2023, रोज रविवार को बीरगंज में करने जा रही है। इस बैठक को बीरगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज होस्ट कर रही है। यह दोनों चैंबर की प्रथम संयुक्त बैठक है और इस तरह का एक नया पहल मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रारंभ की है।  ध्यातव्य हो कि पिछले वर्ष भी मोतिहारी चैंबर ने मध्य बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ एक क्षेत्रीय बैठक गया शहर में आयोजित की थी। यह मोतिहारी-बीरगंज व्यावसायिक मैत्री बैठक का मुख्य उद्देश्य चंपारण जिले और नेपाल के तराई क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को समझना और इसमें सहयोगात्मक भावना बढ़ाना है।  मोतिहारी चैंबर का एक 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में शामिल हो रहा है।साथ हीं बीरगंज चैंबर की संपूर्ण कार्यकारिणी इस बैठक में शामिल रहेगी। मोतिहारी चैंबर चाहती है कि इस क्षेत्र में व्यावसायिक भावना का विस्तार हो। साथ ही क्षेत्रीय व्यवसाय को बढ़ावा मिल सके। इस बैठक की तैयारी के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठ...

गणेश पूजन:: चंद्रयान-गगनयान की देखनी हो झांकी तो यहां चले आईए

रिपोर्ट:: नकुल कुमार पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार गणेश पूजा 19 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा. पिछले कई वर्षों से उत्साही युवाओं द्वारा बड़े भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाता है इस बार मोतिहारी में द्वारा देवी चौक स्थित मंदिर में गणेश पूजा का मुख्य आयोजन किया जाता है. जिसमें भारत के चन्द्रयान एवं गगनयान की झांकी दिखाई जाएगी. चन्द्रयान गगनयान रहेगा विशेष आकर्षण का केंद्र श्री गौरी गणपति पूजा समिति के उपाध्यक्ष ने NTC NEWS MEDIA  से खास बातचीत में बताया कि इस बार पूरे विश्व में पहली बार सभी देशों में भारत के कदम चंद्रमा पर पड़े हैं इसको लेकर  चन्द्रयान-गगनयान की एक झांकी दिखाई जाएगी जो की विशेष आकर्षण का केंद्र  में रहेगा.  101 किलोग्राम लड्डू का भोग वहीं दूसरी ओर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी गणेशनाथ को 101 किलो मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया जाएगा. जिसके लिए समिति की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है. कोलकाता के कारीगर बना रहें हैं विशेष मंडप वहीं द्वारा देवी स्थान पर ज...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के रक्तवीरों ने किया रक्तदान

  रिपोर्ट : नकुल कुमार  पूर्वी चम्पारण। विश्व की सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पूरे विश्व में उनके जाने वालों द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए इस सिलसिले में पूर्वी चंपारण जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.  इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मोतिहारी द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल मोतिहारी में किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रमणि कुमार द्वारा किया गया. युवा मोर्चा द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में युवा मोर्चा के रक्त वीरों ने भारी संख्या में रक्तदान किया.  इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, भाजयुमो के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र उपाध्याय, पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव, नगर निगम के उपमेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सह सोशल मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में रक्त केंद्र सदर अस्पताल मोतिहारी के डॉ जी.डी. तिवारी, मो. तबरेज अख्तर, कृष्णा कुमार यादव, फ़िरोज़ आलम, अरविंद कुमार, गुल्फ़सा...

केविवि के मीडिया अध्ययन विभाग में लगी चित्र प्रदर्शनी

रिपोर्ट : नकुल कुमार   पूर्वी चम्पारण। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग में बीजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई.  उक्त प्रदर्शिनी का उद्घाटन विवि के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रफ़ीक उल इस्लाम एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्रा ने किया. मीडिया ध्यान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एवं प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल के सदस्य द्वय वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्र और प्रो. रफ़ीक उल इस्लाम थे. वही कार्यक्रम का संयोजन मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुनील दीपक घोडके ने किया.  प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रो. रफ़ीक उल इस्लाम ने मीडिया अध्ययन विभाग के इस अनूठे पहल की सराहना की. उन्होंने जनसंचार और पत्रकारिता के पठन-पाठन में फोटोग्राफी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे छात्रों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता में वृद्धि होगी और उनके अंदर नए दृष्टिकोण का जन्म होगा। फोटोग्राफ...

दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रकृति खेती सम्मेलन का महामहिम राज्यपाल ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: नकुल कुमार  पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी राजा बाजार स्थित प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, महामहिम राज्यपाल, बिहार सरकार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया.  इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने कहा कि लोभ, अज्ञानता एवं अधिक उत्पादन के लालच में लोग रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग कर इस धरती माता को अनेक समस्याओं से ग्रसित कर दिया है. कहा कि वर्तमान परिस्थिति में कृषि आदानों के अविवेकपूर्ण प्रयोग ने बहुत सारी समस्याओं को परिलक्षित किया है, जिसके फलस्वरूप पंचमहाभूत भूमि, जल, वायु, अग्नि एवं अंतरिक्ष सभी प्रभावित हुए है. जिसका उदाहरण जलवायु परिवर्तन के रूप में दिखाई दे रहा है.  पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु एक संतुलित एवं एकीकृत प्रयास की आवश्यकता है, इस दिशा में प्राकृतिक खेती का समायोजन एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. वहीं पद्मश्री सुभाष पालेकर ने धरती माता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने एवं कृषि लागत को कम करने के लिए खेती...

लगातार पांचवें सप्ताह लायंस क्लब ने लगाया डायबिटीज जांच कैंप

पूर्वी चम्पारण। ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के तत्वाधान में रविवार को लगातार पांचवें सप्ताह  शहर के स्टेशन रोड स्थित गांधी कांप्लेक्स में  नि:शुल्क डायबिटीज (मधुमेह) जाँच कैंप लगाया गया.  इस दौरान क्लब सचिव सुधीर गुप्ता ने बताया कि डायबिटीज जांच शिविर में 43 पुरुष एवं महिलाओं का ब्लड सैंपल जांच हेतु संग्रहित किया गया है, जांचोपरांत रिपोर्ट उनके व्हाट्सएप  नंबर पर भेजा गया. अब वैसे जांच कराने वाले अब इस कैंप में आ रहे हैं जो हर दूसरे सप्ताह में अपना डायबिटीज जांच करा कर काफी संतुष्ट दिख रहे थे. लायंस क्लब द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट का संयोजक क्लब सदस्य लायन पंकज कुमार द्वारा लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक लैब के टेक्नीशियन टीम द्वारा किया गया.  जोनल चेयरपर्सन सुधांशु रंजन ने बताया कि डायबिटीज जांच कैंप शहरवासियों के लिए प्रत्येक रविवार को लगातार ईस्ट चंपारण लायंस क्लब लगाते रहेगा.  ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के सचिव सुधीर गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस कैंप में जोनल चेयरपर्सन, लायन सुधांशु रंजन, लायन विनय कुमार सिंह, लायन राम प्रकाश सिन्हा, लायन पंकज...

#MGCUB :: राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के दूसरे दिन रानी पद्मावती टीम ने रानी लक्ष्मीबाई टीम को हराया

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं सप्ताह 2023 के दूसरे दिन विश्वविद्यालय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया किया।  प्रतियोगिता का उद्घाटन गांधी भवन परिसर के निदेशक प्रो. प्रसून दत्त सिंह, के वि वि के खेल अधिकारी डॉ. साकेत रमण और निर्णायक मंडल सदस्य अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बिमलेश कुमार व संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्याम कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया।  स्वागत उद्बोधन देते हुए विश्वविद्यालय, खेल अधिकारी डॉ. साकेत रमण ने कहा कि विश्वविद्यालय की कुल 6 टीम आज कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं जिसमें रानी लक्ष्मी बाई, रानी पद्मावती, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शामिल हैं।  टीम का नाम महानतम स्वतन्त्रता सेनानियों के नाम से रखने के पीछे कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव की प्रेरणा एवं राष्ट्रधर्मी सोच है। टीम का नाम कुलपति के निर्देशानुसार रखा गया है। मुख्य अतिथि प्रो. प्रसून दत्त सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. खेल को खेल...

C3 ने दिया 100 युवा लड़कियों को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण. प्रशिक्षुओं में दिखा उत्साह

पूर्वी चम्पारण। केंद्र पर कैटालाइजिंग चेंज के अंतर्गत चल रहे पहल परियोजना के तहत पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी के नवयुवक पुस्तकालय में मोतिहारी प्रखंड के युवा किशोरियों के लिए आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया. एक दिवसीय इस कैंप के दो अलग-अलग दिनों में कुल 100 किशोरियों ने हिस्सा लिया. पूर्वी चंपारण जिंला के मोतिहारी प्रखंड में पहल प्लस परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इस परियोजना के अंतर्गत पंचायत के महिला जनप्रतिनिधियों को महिलाओं एवं ल़डकियों से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों यथा बाल विवाह, ल़डकियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य, लिंग आधारित भेदभाव, दहेज, महिलाओं एवं लडकियों की सुरक्षा आदि पर जागरूक किया जा रहा है ताकि वे इन मुद्दों पर प्रमुखता से आवाज उठा सकें. युवा किशोरियों को शिक्षा दृष्टिकोण से यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके जयजय मंडल, अग्नि शामक पदाधिकारी, मोतिहारी, सुषमा कुमारी, महिला थानाध्यक्ष, मोतिहारी, राजकुमार झा, थाना प्रभारी नाका नंबर 01, संदीप ओझा, सी थ्री, राज्य प्रमुख, सोन...