Skip to main content

केंद्रीय मंत्री ने किया स्व. अटल बिहारी की मूर्ति का शिलान्यास

मोतिहारी। आज नगर परिषद,मोतिहारी द्वारा निर्माणाधीन अटल वेंडर जोन में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर मोतिहारी सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा अटल जी की मूर्ति का शिलान्यास किया गया।
उक्त अवसर पर मंत्री,कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार प्रमोद कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अखिलेश सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र गुप्ता,जिला प्रवक्ता भाजपा प्रकाश अस्थाना,जिला उपाध्यक्ष बसंत मिश्र,सह प्रवक्ता संजीव सिंह,उपमुख्य पार्षद नगर परिषद रविभूषण श्रीवास्तव, मुख्य पार्षद पति भोला गुप्ता,जिला महामंत्री द्वय डॉ०लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह,जिला संयोजक बुद्धिजीवी मोर्चा विनय वर्मा,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम,
जिला मीडिया प्रमुख भाजपा गुलरेज शहजाद, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा,जिला मंत्री विनोद कुशवाहा,नगर पार्षद विजय जायसवाल,अभय सिंह,पार्षद प्रतिनिधि मदन मोहन मिश्र,प्रयाग सहनी, राजा खान,हरीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments