गन्ना मंत्री ने आधुनिक गन्ना खेती को बढ़ावा देने पर दिया बल, कहा कि गन्ना राज्य की महत्वपूर्ण नगदी फसल आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को गन्ना किसान संगोष्ठी सह क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिला अंतर्गत पहाड़पुर प्रखंड अंतर्गत कोटवा पंचायत के लखानीपुर सेंटर बथुआहा काटा, गोविंदगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार, माननीय विधायक गोविंदगंज श्री राजू तिवारी , माननीय विधायक सुगौली श्री राजेश कुमार , संयुक्त इंखायुक्त श्री जय प्रकाश नारायण सिंह ने की। माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गन्ना विभाग के द्वारा आधुनिक तरीके से गन्ना की खेती को प्रचारित एवं प्रत्तारित करने के लिए विभिन्न स्तर पर किसानों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। गन्ना राज्य का एक महत्वपूर्ण नगदी एवं वाणिज्यिक फसल है। कृषि आधारित उद्योगों में गन्ना आधारित चीनी उद्योग का एक महत्वपूर्ण स्थान है। गन्ना आधारित उद्योग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के आय में बढ़ोत्तरी संभव है। इन उद्योगों में ...
क्योंकि सच एक मुद्दा हैं