Skip to main content

Posts

कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे पूर्वी चम्पारण के शिवम कुमार

मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण के अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी खिलाड़ी शिवम कुमार का चयन भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा अंडर-23 कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के सचिव अप्पु कुमार ने बताया कि शिवम ने पहला राष्ट्रीय कांस्य पदक वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में फॉयल एकल स्पर्धा में हासिल किया था।  इतना ही नहीं उसी वर्ष सीनियर आयुवर्ग में भी फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में फॉयल एकल स्पर्धा रजत पदक एवं फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। एवं उसी वर्ष भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा उत्तराखण्ड में आयोजित नेशनल गेम्स में तलवारबाजी के फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। जिसके आधार पर शिवम कुमार को बिहार सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत समाहरणालय, सीतामढ़ी में नियुक्ति किया।  शिवम ने वर्ष 2024 में अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी संघ के द्वारा थाईलैंड में आयोजित एफ आई ई फॉयल वर्ल्ड कप में भी भारत का प्रतिनिधित...

Eat these to boost your sperm, increase testosterone, and improve overall sexual health:

Bro to bro, Eat these to boost your sperm, increase testosterone, and improve overall sexual health: 1. Pumpkin seeds 2. Watermelon seeds 3. Brazil nuts  4. Tomatoes 5. Avocados 6. Ginseng  7. Spinach 8. Carrots 9. Eggs 10. Grapes 11. Almonds 12. Dates  13. Moringa 14. Beetroots  15. Ginger and garlic  16. Pomegranates  17. Salmon

पूर्वी चंपारण जिले के निजी विद्यालयों के सम्बन्ध जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, मनमानी पर लगेगा लगाम.

पूर्वी चंपारण जिले के निजी विद्यालयों के सम्बन्ध जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी मितव्ययी, गुणवत्तापूर्ण एवं सर्व सुलभ शिक्षा व्यवस्था का निर्माण लोक कल्याणकारी प्रशासन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्यों में से एक है। हाल के दिनों में समाचार पत्रों, पालकों की शिकायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यह स्थापित किया गया है कि पूर्वी चंपारण जिले के निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से शुल्क के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक सामग्रियों की भी अत्यधिक कीमत वसूली की जा रही है।  इन निजी स्कूलों के संचालकों द्वारा पुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग, जूते, कॉपियां आदि अत्यधिक महंगी कीमत पर बेची जा रही हैं तथा अभिभावकों को केवल निर्धारित दुकानों से ही सामान खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है, जिससे उन्हें खुले बाजार से सस्ती चीजें खरीदने की स्वतंत्रता नहीं मिल पाती है। इस एकाधिकारी प्रवृत्ति के कारण विशेष रूप से गरीब वर्ग के पालकों पर अनुचित और भारी आर्थिक खर्च का बोझ पड़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अत्यन्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त सूचनाओं से...

गन्ना किसान संगोष्ठी सह क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजित

गन्ना मंत्री ने आधुनिक गन्ना खेती को बढ़ावा देने पर दिया बल, कहा कि गन्ना राज्य की महत्वपूर्ण नगदी फसल आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को गन्ना किसान संगोष्ठी सह क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन पूर्वी चंपारण  (मोतिहारी) जिला अंतर्गत पहाड़पुर प्रखंड अंतर्गत कोटवा पंचायत के लखानीपुर सेंटर बथुआहा काटा, गोविंदगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार, माननीय विधायक गोविंदगंज श्री राजू तिवारी , माननीय विधायक सुगौली श्री राजेश कुमार , संयुक्त इंखायुक्त श्री जय प्रकाश नारायण सिंह ने की। माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गन्ना विभाग के द्वारा आधुनिक तरीके से गन्ना की खेती को प्रचारित एवं प्रत्तारित करने के लिए विभिन्न स्तर पर किसानों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। गन्ना राज्य का एक महत्वपूर्ण नगदी एवं वाणिज्यिक फसल है। कृषि आधारित उद्योगों में गन्ना आधारित चीनी उद्योग का एक महत्वपूर्ण स्थान है। गन्ना आधारित उद्योग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के आय में बढ़ोत्तरी संभव है। इन उद्योगों में ...

स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंशी सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी आयोजन की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य डॉ०  प्रो ममता रानी मैम उपस्थित रही। ममता रानी मैम ने कहा कि राष्ट्रीय पुनः निर्माण में युवाओं का भूमिकानवाचार और तकनीकी विकास: युवा डिजिटल अर्थव्यवस्था, AI, अंतरिक्ष अन्वेषण (जैसे चंद्रयान-3), कोडिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं. सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत: वे लैंगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक आंदोलनों जैसे मुद्दों पर आवाज उठाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं. अर्थव्यवस्था में योगदान: नई नौकरियाँ पैदा करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका अहम है. राज्य विश्वविद्यालय प्रो अमित कश्यप ने कहा कि अवसर प्रदान करना: सरकार राष्ट्रीय युवा नीति (2014) के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अवसर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती है. कौशल विकास: युवाओं को रोजगार...

राष्ट्रीय युवा दिवस पर महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजित

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिषद, महाविद्यालयीन छात्र कार्य इकाई, मोतिहारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। संगोष्ठी का विषय “वैश्वीकरण के युग में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता” रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने की। उन्होंने आभासी माध्यम से संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।  कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रशून दत्त सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा स्वामी विवेकानंद की संघर्षपूर्ण जीवन-यात्रा और भारत की छवि को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक चिंतक एवं प्रांत प्रचारक श्रीमान रविशंकर जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में स्वामी विवेकानंद के विचारों की समकालीन समाज और युवाओं के लिए प्रासंगिकता को गहराई से रेखांकित किया। कार्यक्रम में ...

रविवार को मोतिहारी की इन इलाकों की बिजली रहेगी गुल

यदि आपकी जिंदगी बिजली से चक्का चंद रहती है तो यह न्यूज़ आपके लिए है विद्युत विभाग के एसडीओ के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार 132/33केवी मोतिहारी ग्रिड में आवश्यक शीतकालीन संपोषण कार्य हेतु दिनांक 04.01.26 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर दो (2PM) बजे तक सभी 33 KV लाइनों से विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी. इस शीतकालीन संपोषण कार्य से प्रभावित होने वाले क्षेत्र : - इस कार्य से प्रभावित क्षेत्रों में सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट, कोर्ट कैंपस, पुलिस लाइन, केंद्रीय कारा, जज कॉलोनी, पॉलीटेक्निक, बलुआ चौक, राजा बाजार, रघुनाथपुर, बालगंगा, कचहरी चौक, सदर अस्पताल, रेड क्रॉस, श्रीकृष्ण नगर, अगरवा, बेलबनवा, टाऊन थाना, चरखा पार्क, पटेल चौक, BSNL, बापुधाम रेलवे स्टेशन, चांदमारी, आजाद नगर, अंबिका नगर, MS college, मीना बाजार, छतौनी, जानपुल, मिशन चौक, पानी टंकी मेन रोड के साथ साथ तुरकौलिया प्रखंड, बंजरिया प्रखंड, कोटवा प्रखंड, पिपराकोठी प्रखंड और मोतिहारी प्रखंड

इस वैरायटी के पपीता की खेती से मात्र छः महीने में हो जाएंगे मालामाल।

चम्पारण के भूतपूर्व सैनिक ने पपीता की खेती में बुलंदी का झंडा गाड़ा.  पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी प्रखंड अंतर्गत सूर्यपुर पंचायत के पडौलिया गांव के रहने वाले भारतीय सेना से रिटायर्ड फौजी सह युवा किसान राजेश कुमार परंपरागत खेती से इतर पपीता की खेती कर रहें है. इस खेती के लिए उन्होंने अपने खून पसीने से भूमि को इस तरह से सिंचित किया है कि पपीता का बंपर उत्पादन हो रहा है. आज स्थिति यह है कि नौकरी के पीछे भागने वाले युवा भी किसान राजेश कुमार से मिलकर पपीता की खेती के गुर सीख रहें है. सेना से रिटायर्ड होने के बाद, खेती-बाड़ी का निर्णय  किसान राजेश कुमार बताते हैं कि शुरू से ही खेती-बाड़ी में उनकी रूचि रही है. भारतीय सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने खेती-बाड़ी करने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया. उसमें भी परंपरागत खेती से इतर पपीता की खेती का फैसला लेना इतना आसान नहीं था. बावजूद इसके उन्होंने पपीता की खेती की और पूर्वी चंपारण में अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया. जिला उद्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र से मिली सहायता  किसान राजेश कुमार कहते हैं कि पपीता की खेती के लिए जिला...

एकदिवसीय जाॅब कैंप सह करियर मार्गदर्शन कैंप होगा आयोजित

मोतिहारी। जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण, जिला नियोजनालय के कैंपस में दिनांक - 20.06.2025 को प्रातः 11:00 बजे एक दिवसीय जॉब कैंप सह  कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.  इस जॉब कैम्प में CIEL HR SERVICES LIMITED द्वारा भाग लिया जाएगा और अभ्यर्थियों का चयन मशीन ऑपरेटर/हेल्पर पद के लिए किया जाएगा.  विभिन्न पदों के लिए योग्यता 10 वीं, 12वीं, आई टी आई,एवं डिप्लोमा पास आवश्यक है, उम्र पुरुष 18-35 वर्ष निर्धारित है. जॉब का कार्यस्थल दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु एवं हरियाणा में होगा और मानदेय 16000 से 22000 CTC निर्धारित किया गया है. साथ ही साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी जैसे आवास, इनसेंटिव,पीएफ,मेडिकल, बोनस, ग्रैजुएटी. इस जॉब कैंप मे कुल - 150 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। अभ्यर्थी अपने रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के  कैंपस में रोजगार कैम्प में प्रातः 11:00 उपस्थित हो सकते हैं।

एक दिवसीय साप्ताहिक सत्संग, संत आशारामजी आश्रम मोतिहारी

प्रार्थना !! गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुर्साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः। ध्यानमूलं गुरुर्मूतिः पूजामूलं गुरु पदम्। मंत्रमूलं गुरुर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरुः कृपा। अखंडमंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्। तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः। त्वमेव माता, पिता, त्वमेव, त्वमेव, बंधुश्च सखा, त्वमेव। त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव त्वमेव सर्वं मम देव देव। ब्रह्मानंदं परमसुखदं केवलं ज्ञानमूर्ति। द्वंदत्तितं गगनसदृशं तत्त्वमस्यादिलक्ष्यम्।  एक नित्यं विमलमचलं सर्वधिसाक्षीभूतं भवतितितम त्रिगुणरहितं सद्गुरु तं नमामि । !! गुरु वंदना !! जय सद्गुरु देवन देववरं निज भक्तन रक्षण देहधरम्। परदुःखरे सुखशांतिरेण निरुपाधि निरामय दिव्य परमम्।। जय काल अबाधित शांति मर्या जनपोषक शोषक तापत्रयम्। भयभंजन देत परम अभयं मन्नारंग भाविक भावप्रियम्।।2।। ममतादिक दोष नशावत है। शम आदिक भाव सिखावत है। जग पाप जीवन निवारत है। भवसागर पार निकलते हैं। ।3।। कहूँ धर्म बताता है ध्यान कहीं। कहूँ भक्ति सिखावत ज्ञान कहीं। उपदेशत नेम अरु प्रेम तुम्हीं। करते प्रभु योग अरु क्षेम तुम्हीं। 14।। मन इन्द्रिय...

नेपाल के बारा जिला स्थित गढ़ीमाई दर्शन... विश्व प्रसिद्ध यह मेला पशु बलि के लिए प्रसिद्ध है.

नेपाल। नेपाल के  बारा जिला स्थित गढ़ीमाई धाम पूरे विश्व में पशु बलि के लिए प्रसिद्ध है. प्रत्येक पांच साल पर लगने वाले इस स्थानीय ग्रामीण मेला को देखना, इसके आध्यात्मिक पहलू, धार्मिक श्रद्धा, स्थानीय विधि व्यवहार आदि को निकट से जानना, समझना, महसूस करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.  मेला में शामिल होना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य का विषय है क्योंकि इस मंदिर के लगभग 10 किलोमीटर रेडियस में हर जगह आपको एक जैसे ही स्थिति दिखेगी. आप कुछ देर के लिए यह समझ नहीं पाएंगे कि आप मंदिर की किस दिशा में है और आपको किस दिशा में जाना है.  हरगांव हर मोहल्ले में एक बड़ा भारी हुजूम चलता हुआ दिखेगा. जिससे 4-5 किलोमीटर पहले से ही आपको आभास होगा कि मंदिर अगल-बगल में ही है लेकिन ऐसा नहीं है. क्या आभास मिर्ग-मरीचिका की तरह है. स्थानीय लोगों की माने तो गढ़ीमाई से मांगे गए मनोकामना के पूरी होने के बाद लोग कबूतर गौ माता के प्रांगण में उड़ाते हैं, बकरा अथवा भैंस की बलि चढ़ाते हैं और खून माता को समर्पित करते हैं.  यहां चारों तरफ बकरे की बली (झटका) देते ...